होलाष्टक पर नहीं होते शुभ कार्य.....समस्त दोषों से मुक्ति के लिए करें ये 7 उपाय !!
होलाष्टक पर नहीं होते शुभ कार्य.....समस्त दोषों से मुक्ति के लिए करें ये 7 उपाय !! जयपुर के ज्योतिषविद् एवं कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि देशभर में होली का त्योहार 10 मार्च को मनाया जाएगा। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। इस बार होलाष्टक पर त्रिपुष्कर एवं गजकेसरी योग बन रहे हैं। होलाष्टक 03 मार्च से शुरू होकर 9 मार्च (होलिका दहन) तक रहेंगे। होलाष्टक के दौरान किसी भी मांगलिक कार्य को करना अशुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप होलाष्टक मे ये 7 उपाय करते हैं तो अपने समस्त दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। जयपुर के ज्योतिषविद् एवं कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि होलाष्टक के दिनों मे ये 7 उपाय करने से समस्त दोषों से मिलती है मुक्ति । आइए जानते हैं 7 उपाय । 1. होलाष्टक के दौरान मनुष्य को ज्यादा से ज्यादा ईश्वर की भक्ति और वैदिक अनुष्ठान करने चाहिए। ताकि उसे अपने सभी कष्टों से मुक्ति मिल सके। 2. यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसे रोग से पीड़ित है, जिसका उपचार करवाने के बाद भी उसे लाभ नहीं मिल पा रहा है तो ऐसे रोगी व्यक्ति को भगवान ...