आज तय होगा प्रत्याशियों की जीत और हार का फैसला
आज तय होगा प्रत्याशियों की जीत और हार का फैसला अनीष व्यास स्वत त्र पत्रकार 11 दिसंबर यानि कल होने वाली वोटों की गिनती का इन्तजार हो रहा है । आने वाला सवेरा ही तय करेगा कि प्रदेश में किसकी सरकार होगी? आज की रात नेताओं के लिए इतनी कठिन लग रही है कि पता नहीं उन्हें नींद भी आएगी या नहीं? 6 अक्टूबर को चुनावों को लेकर आचार संहिता लगने के बाद से ही राजस्थान के नेता चुनाव मैदान में सक्रिय थे । वोटिंग के बाद नेता और कार्यकर्ता आराम भी कर चुके हैं । लोकतन्त्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जा रहा है । ज्यादातर कवायद हो चुकी है लेकिन इस कवायद का नतीजा 11 को ही आएगा । प्रदेश की सभी 199 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी । हालांकि, चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी, सभी ने अपनी-अपनी जीत के दावे भी किए. कांग्रेस ने जब वोटिंग के बाद जनता का आभार जताया और जीत के दावे किए तो उनके नेताओं की बॉडी लैंग्वेज से भी लग रहा था कि वे जीत के प्रति आश्वस्त हैं । कांग्रेस ...