Posts

एक-एक सीट का मायना...सीधा असर बहुमत के खेल पर...!!

एक-एक सीट का मायना...सीधा असर बहुमत के खेल पर...!! अनीष व्यास  स्वतंत्र पत्रकार राजस्थान की लोकसभा सीट टोंक- सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ बारां में आज मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया गया । पहले चरण की 13 सीटों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, दो केंद्रीय मंत्रियों सहित नौ सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पहले चरण में करीब दो करोड़ 57 लाख मतदाता आज 115 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।    इन 13 सीटों पर कुल 115 उम्मीदवार मैदान में हैं ।  बीजेपी और कांग्रेस से 13 उम्मीदवार, बहुजन समाज पार्टी से 10, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से 2 जबकि 34 अन्य दल और 43 निर्दलीय प्रत्याशी हैं ।  इनमें से 108 पुरुष और 7 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में है । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में वोट डाला। इस दौरान उनके साथ बेटे वैभव गहलोत भी मौजूद रहे। इसके साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी सुबह वोट डालने झालावाड़ के हाइकिंग बोड कॉलोनी ...

राजस्थान में पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार का शोर...!!

राजस्थान में पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार का शोर...!! थम गया राजस्थान में पहले चरण के लिए प्रचार...!! 29 अप्रैल को होगा मतदान...कई बड़े नेताओं की साख दाव पर अनीष व्यास  स्वतंत्र पत्रकार लोकसभा चुनाव की लड़ाई अब चौथे चरण तक पहुंच गई है। पूरे देश की निगाहें इस चरण के चुनाव पर है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। जिन 13 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होना है उन पर कुल 115 उम्मीवार चुनावी मैदान में हैं। इन लोकसभा क्षेत्र में टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां है। इन सीटो पर  29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।   चौथे चरण में राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे की पारंपरिक सीटों पर मुकाबला है। गहलोत के बेटे वैभव जोधपुर से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और वह मौजूदा भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ खड़े हैं। राजे के बेटे दुष्यंत स...

लोकसभा चुनाव प्रचार में दोनों दलों ने झोंकी पूरी ताकत...!!

लोकसभा चुनाव  प्रचार में दोनों दलों ने झोंकी पूरी ताकत...!! अनीष व्यास  स्वतंत्र पत्रकार लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन पूरा होने वाला है। चुनाव प्रचार थमने में दो दिन ही बचे हैं और कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दल पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं।  राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। यहां चौथे चरण में 29 अप्रैल को 13 और पांचवें चरण में 6 मई को 12 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में  भाजपा  ने सभी 25 सीटों पर कब्जा जमाया था। लेकिन बीजेपी के सामने इस बार 2018 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करने वाली  कांग्रेस  की मजबूत चुनौती है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए कुल 249 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। राज्य में चुनाव दो चरण में होंगे।  राज्य की 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल को जबकि 12 सीटों के लिए छह मई को मतदान होगा।  दूसरे चरण में शामिल 12 लोकसभा क्षेत्रों में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर है। इन 12 सीटों के 23,783 मतदान केंद्रों पर 2.30 ...

प्याज की कचौरी

Image
प्याज की  कचौरी रं जीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है। स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई स्वादिष्ट डिश बनाई है और स्वाद भरी दुनिया ग्रुप में भेजिए।  राजस्थान की सबसे फेमस प्याज की कचोरी आज भारत में ही नहीं विदेशों में भी फेमस है। सबसे बड़ी बात यह है कि राजस्थान के जोधपुर में इसका उत्पादन हुआ था और पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्याज की कचोरी सुबह नाश्ते के रूप में हर दुकान पर मिल जाती है आज आपको प्याज की कचोरी बनाना सिखा रही हूं। सामग्री  मैदा – 2 कप  तेल – ¼ कप, नमक स्वादानुसार आधा छोटा चम्मच राई आधा छोटा चम्मच साबुत धनिया 200 ग्राम प्याज बारीक कटे हुए लहसुन की कलियां हरी मिर्च बारीक कटी हुई एक बड़ा चम्मच नींबू का रस आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच सौंफ पाउडर कलोंजी – ½ चम्मच, बेसन – 2 चम्मच, गरम मसाला – 1 चम्मच, हरी धनिया कटी हुई, तेल – 2 चम्मच अजवाइन विधि  प्याज की कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले कच...

अपने ही देश में हर किलोमीटर में बदल जाता है होली खेलने का तरीका

अपने ही देश में हर किलोमीटर में बदल जाता है होली खेलने का तरीका अनीष व्यास  स्वतंत्र पत्रकार भारत के हर राज्‍य में होली का त्‍यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उत्‍तर प्रदेश से लेकर उड़ीसा और फिर पश्‍चिम बंगाल तक होली की हुडदंग छाई रहती है। रंगो का यह त्‍यौहार राज्‍य की सीमा बदलते ही नए नाम से जाना जाता है। कहीं दुल्‍हंडी तो कहीं मोहल्‍ला, जितने राज्‍य उतने ही नाम।  होली एक ऐसा भारतीय त्योहार है जो अक्सर फरवरी या मार्च के महीने के आखिरी में मनाया जाता है ।  इस साल होली 2019 का पर्व 20 मार्च को मनाया जाएगा. फाल्गुन के महीने में पड़ने वाला होली का त्योहार पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है ।  होली का त्योहार दो दिन तक चलता है पहले दिन छोटी होली मनाई जाती है और दूसरे  रंग वाली होली ।  रंग वाली होली को  दुल्हंदी  के रूप में भी जाना जाता है । 1. लट्ठमार होली  कृष्‍ण और होली का गहरा रिश्‍ता है और उसी का प्रतीक है ब्रज के बरसाना गांव में की लठ्ठमार होली। कहते हैं नंदगांव की टोलियां जब पिचकारियां लिए बरसाना पहुंचती हैं तो उन पर बरसाने की महिला...
लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक... नतीजे 23 मई को  आएंगे   अनीष व्यास  स्वतंत्र पत्रकार चुनाव आयोग ने  लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है ।  इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे ।  मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों से राय ली ।  चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ।  त्‍योहारों का ध्‍यान रखा गया ।  उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे ।  मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम चुनाव के लिए काफी पहले से ही तैयारी कर रहे थे ।  सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की ।  उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया गया था ।  लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन भी जांची गई ।  यह सब करने के बाद ही आज हम चुनाव की घोषणा करने की स्थित में हैं । सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों के बीच राजस्थान में चौथे व पांचवें चरण में चुनाव होंगे।  राजस्थान में चौथे चरण का चुनाव 29 ...

वेज बर्गर...लाजवाब रेसिपी

Image
वेज बर्गर...लाजवाब रेसिपी रं जीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है। स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई स्वादिष्ट डिश बनाई है और स्वाद भरी दुनिया ग्रुप में भेजिए।  आज मेरे दोनों बेटे यश और श्रेयांश ने कहा की घर पर  बर्गर  बनाओ।   बर्गर एक लोकप्रिय अमेरिकन डिश है। यह स्वादिष्ट,मुंह में पानी लाने वाली एक लाजवाब रेसिपी है। अब जब भी आपके बच्चे कुछ अच्छा खाने की डिमांड करें आप उन्हें यह सिंपल और स्वादिष्ट वेजिटेबल बर्गर रेसिपी बना सकती हैं। यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इस रेसिपी को घर पर बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसके फ्लेवर और सामग्रियों को अपनी पसंद से बदल सकते हैं। इसे और लजीज बनाने के लिए आप अपनी पसंद का सॉस भी  यूज कर सकती हैं। इस वेजिटेबल बर्गर को स्कूल के लंच बॉक्स में भी पैक किया जा सकता है। सामग्री  बन - 2 खीरा - 1 बंदगोभी - 5-6 पत्ते टमाटर - 2 पनीर स्लाईस - 2 टमैटो सॉस हरे धनिये की चटनी चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच उबले आलू - 3 (200 ग्राम) उबले मटर - ½ कप ब्रेड - 2 (क्र...