Posts

नए संकल्प के साथ मनाए नया साल

 नए संकल्प के साथ मनाए नया साल  अनीष व्यास  वरिष्ठ  पत्रकार नए साल पर लोग भारी उत्साह में रहते हैं और ऐसे संकल्प ले लेते हैं, जिनका आगे चल कर पालन मुश्किल हो जाता है। नतीजा - कुछ दिन या हफ्तों बाद गंभीरता खत्म हो जाती है, पुराने ढर्रे पर जिंदगी लुढ़कने लगती है तो अल्छे-भले संकल्प का कोई लाभ नहीं मिल पाता। अधिकांश लोग अपनी सेहत को सुधारने के लिए संकल्प लेते हैं। यदि इसका साल भर पालन किया जाए, तो बहुत फायदा हो सकता है, लेकिन अधिकांश मामलों में ऐसा नहीं होता है। कोई भी संकल्प लेते समय नीचे लिखी बातों का ध्यान रखेंगे तो ऐसी नौबत नहीं आएगी-  हकीकत के करीब रहें:  अपना लक्ष्य तय करते समय अपनी हकीकत के बारे में ईमानदारी से सोचें और आकलन करें कि आप क्या कर सकते हैं, कब तक कर सकते हैं और कितना कर सकते हैं। मसलन- यह कभी तय न करें कि मैं अपनी सबसे पसंदीदा चीज कभी नहीं खाऊंगा। आप खुद भी जानते हैं कि यह संकल्प दो दिन भी नहीं टिकना मुश्किल नहीं  है। बेहतर होगा, यह लक्ष्य रखें कि आप वह चीज सीमित मात्रा में खाएंगे या जहां तक संभव होगा उसका सेवन ट...

छह ग्रह के एक साथ वलयाकार सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा

  छह ग्रह के एक साथ वलयाकार सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा अनीष व्यास  वरिष्ठ पत्रकार 26 दिसंबर को होने वाला सूर्यग्रहण इस बार विशेष परिस्थितियों के साथ होगा। इस दौरान सूर्यग्रहण में छह ग्रह एक साथ होंगे और यह भारत में दिखाई भी देगा। वर्ष 1962 में बहुत बड़ा सूर्यग्रहण हुआ था, जिसमें सात ग्रह एक साथ थे। इस बार छह ग्रह एक साथ हैं केवल एक ग्रह की कमी है। 26 दिसंबर को लगभग तीन घंटे सूर्यग्रहण होगा। यह सुबह 8:17 पर शुरू होगा, 9:37 पर ग्रहण का मध्यकाल होगा और 10:57 पर ग्रहण का मोक्ष होगा। सूतक बारह घंटे पहले ही 25 दिसम्बर की रात 8:17 पर लगगेगा। ये सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में बनेगा इसलिए व्यक्तिगत रूप से धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष नजरिये से 26 दिसंबर को होने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव किसी समान्य सूर्य ग्रहण के मुकाबले बहुत ज्यादा तीव्र होगा क्योंकि इस सूर्य ग्रहण के समय धनु राशि में एक साथ छह ग्रह (सूर्य, चन्द्रमा, शनि, बुध, बृहस्पति, केतु) का योग बनेगा जिससे इस सूर्यग्रहण का ...

नए विचारों और योजनाओं को अपनाना चाहिये

नए विचारों और योजनाओं को अपनाना चाहिये  रंजीता  व्यास   लेखिका अपने आसपास कुछ लोगों को आप जुझारु, सनकी या जिद्दी कहते हैं। इसकी वजह होता है उनका एक खास गुण कि उन्हें जो चाहिए, उसे वह हासिल करके ही दम लेते हैं। जिद्दी लोगों को अक्सर लोग कम पसंद करते हैं, मगर यह भी गलत नहीं है कि ऐसे ही लोगों में दुनिया को बदलने का साहस होता है। इस दुनिया में कुछ भी पाना है तो आपको थोड़ा तो जिद्दी बनना पड़ेगा। यह कहानी भी ऐसे ही एक जिद्दी लड़के की है, जिसका नाम था विराट। विराट पिछले कई साल से अपने शहर में होने वाली मैराथन में हिस्सा लेता था, लेकिन कभी रेस पूरी नहीं कर पाता था। इस बार वह बहुत उत्साहित था, क्योंकि वह पिछले कई महीनों से रोज इस रेस की तैयारी कर रहा था। उसे अपने आप पूरा पर भरोसा था कि वह इस साल की मैराथन रेस जरूर पूरी कर लेगा। देखते ही देखते मैराथन का वो दिन भी आ गया और सभी लोग एक जगह एकत्रित हुए और जैसे ही रेस शुरू हुई बाकी लड़को की तरह विराट ने भी दौड़ना शुरू किया। वह जोश और हिम्मत से भरा हुआ था, और बड़े अच्छे ढंग से दौड़ रहा था। लेकिन आधी रेस पूरी करने के बाद व...

भारतीय रेलवे में बदलाव और सुधार की प्रक्रिया स्वागत योग्य

भारतीय रेलवे में बदलाव और सुधार की प्रक्रिया  स्वागत योग्य अनीष व्यास  वरिष्ठ  पत्रकार भारतीय रेलवे में बदलाव और सुधार की प्रक्रिया न केवल स्वागत योग्य है, बल्कि दूसरे क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय भी है। सरकारी उपक्रमों में रेलवे देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है और एक साथ सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार भी रेलवे के जरिए ही नसीब होता है। अत: रेलवे में किसी भी तरह का सुधार सीधे देश की रोजी-रोटी से जुड़ा मामला है। केंद्र सरकार ने 114 साल पुराने रेलवे बोर्ड के ढांचे को बदलने का फैसला कर लिया है, जो एक तरह से बहुप्रतीक्षित था। भारतीय रेलवे बोर्ड का ढांचा आज तक सामंती मानसिकता वाला रहा है। बोर्ड के जिम्मे काम तो बहुत रहे हैं, लेकिन उसमें जवाबदेही और सेवा गुणवत्ता का जो जरूरी स्तर होना चाहिए, उसका सदा से अभाव रहा है। रेलवे के तहत आने वाली आठ सेवाओं को मिलाकर एक सेवा गठित करना एक ऐसा फैसला है, जिसकी वकालत और चर्चा लंबे समय से होती रही है। विगत 25 वर्षों में पांच से ज्यादा समितियां रेलवे सेवाओं के एकीकरण की सिफारिश कर चुकी हैं। पर इन सिफारिशों को पहले ही क्यों नहीं ...

हनुमान जी का एक उपाय करने से जीवन होगा खुशहाल !!

Astrology tips ज्योतिष उपाय हनुमान जी का एक उपाय करने से जीवन होगा खुशहाल !! आप मंगल दोष या शनि दोष से पीड़ित है, आपकी कुंडली में कोई दोष है या आप किसी दोष से पीड़ित हैं, पारिवारिक कलह है, हर कार्य में विलंब हो रहा है, व्यापार में घाटा हो रहा है, बनते कार्य बिगड़ जाते हैं, घर का कोई सदस्य बीमार रहता है, संतान के विवाह में विलंब हो रहा है, कर्ज से मुक्ति चाहते हैं क्या आपके विवाह में विलंब हो रहा है ?  क्या पति- पत्नी में अनबन हो रही हैं ?    क्या धन आने से पूर्व खर्चा तैयार रहता है और हर कार्य में सफलता चाहते हैं तो आप हनुमान जी का यह उपाय अवश्य करें। सरल उपाय आपके घर में या पूजा स्थल में हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर है तो उसका मुंह दक्षिण की तरफ कर दें यानि दक्षिण मुखी हनुमान जी होने चाहिए। प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से पहले और साय 7:00 बजे के बाद सरसों के तेल का दीपक (फूल ज्योत वाला) आपको हनुमान जी के समक्ष लगाना है। इसके साथ ही सुबह के समय हनुमान चालीसा, संकट मोचन का पाठ और हनुमान आरती करनी है। ऐसा करने से आपके हर कार्य बनते चले जाएंगे और नकारात्मक ऊर्ज...

बड़ी सफलता के लिए सबके लिए सोचें

बड़ी सफलता के लिए सबके लिए सोचें रंजीता  व्यास   लेखिका ज्यादातर लोगों की सफलता सिर्फ उनके लिए अहम होती है। जबकि कई लोगों की कामयाबी उनके साथ-साथ पूरे समाज के लिए अहम हो जाती है। स्वच्छ ऊर्जा के लिए सिमरप्रीत सिंह की पहल को मिली कामयाबी ऐसी ही है, जिसने उनको दुनिया की नजर में प्रेरणास्रोत बना दिया है। भारत में स्वच्छ व सस्ती ऊर्जा मुहैया कराने के मकसद से ‘हार्टेक सोलर’ की स्थापना करने वाले इस युवा का नाम ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया’ सूची में शामिल किया जा चुका है। बेहतर स्रोत की तलाश  मोहाली के 29 वर्षीय सिमरप्रीत जानते थे कि भारत समेत पूरी दुनिया में ऊर्जा की जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि ऊर्जा के पारंपरिक स्रोत सीमित हैं। प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं पारंपरिक ऊर्जा के इस्तेमाल के खतरों को स्पष्ट कर चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों को ऐसी ऊर्जा से जोड़ने की पहल की, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसों का उत्सर्जन न हो, ताकि प्रदूषण न बढ़े।  सौर ऊर्जा सर्वोत्तम  सिमरप्रीत ने अपने सवालों का जवाब सौर ऊर्जा में पाया, जो अक्षय और स्वच्छ ...

ठंड से बचने के लिए सेहतमंद काढ़ा

Image
ठंड से बचने के लिए सेहतमंद काढ़ा रंजीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है। स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई स्वादिष्ट डिश बनाई है और स्वाद भरी दुनिया ग्रुप में भेजिए। क्या बदलते मौसम का आपकी सेहत पर असर हो रहा है? अगर हां, तो यकीनन आपको घरेलू नुस्खों यानी होम रेमेडीज को अपनाने की जरूरत है । बदलता मौसम आपको ज्यादा बीमार न बना पाए इसके लिए समय रहते उपाय कर लेना सही रहता है ।  अचानक से बदले इस मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है ।  इस मौसम में  ठंड,  सर्दी-जुकाम या खांसी की समस्या आसानी से आपको शिकार बना सकती है ।  क्योंकि इस बदलते मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और संक्रमण की चपेट में आने की संभावना भी बढ़ जाती है ।   सामग्री  2 लौंग 2 कप पानी 2 छोटा चम्मच अदरक का रस  1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर 3-4 तुलसी के पत्ते  चुटकीभर दालचीनी पाउडर विधि सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें। पानी में उबाल आते ही अदरक का रस और तुलसी की पत्तियां डालकर उबालें। अदरक और त...