काला चना पकौड़ा
काला चना पकौड़ा
रंजीता अनीष व्यास
की रसोई में
आपका हार्दिक स्वागत
है। स्वाद भरी
दुनिया ग्रुप आप सभी
के लिए है।
आप सभी नई
नई स्वादिष्ट डिश बनाई है
और स्वाद भरी
दुनिया ग्रुप में भेजिए।
किसने कहा कि
पकौड़े सिर्फ बारिश
के मौसम में
खाए जाते हैं?
जब मन करे,
तब पकौड़े खाइए।
अगर आपका मन
भी गर्मागर्म पकौड़े
खाने के लिए
ललच रहा है
तो हम आपके लिए
लेकर आए हैं, काला चना पकौड़ा की शानदार
रेसिपी।
सामग्री
काला चना- 1/2 कप
बारीक कटा प्याज- 1
बारीक कटी मिर्च- 2
बारीक कटा लहसुन- 4 कलियां
बारीक कटा अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
चाट मसाला पाउडर- 1 चम्मच
बारीक कटी पुदीना पत्ती- 4 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नीबू का रस- 1/2 चम्मच
बेसन- 5 चम्मच
तेल- आवश्यकतानुसार
बारीक कटा प्याज- 1
बारीक कटी मिर्च- 2
बारीक कटा लहसुन- 4 कलियां
बारीक कटा अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
चाट मसाला पाउडर- 1 चम्मच
बारीक कटी पुदीना पत्ती- 4 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नीबू का रस- 1/2 चम्मच
बेसन- 5 चम्मच
तेल- आवश्यकतानुसार
विधि
काले चने को धोकर रात
भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह काले चने को आवश्यकतानुसार पानी के साथ कुकर
में डालें और मध्यम आंच पर आधे घंटे तक पकाएं। गैस ऑफ करें और कुकर का प्रेशर अपने-आप
निकलने दें। अब काले चने को पानी से निकालें और एक बड़े बर्तन में डालें।
जब चना ठंडा हो जाए
तो उसे हाथों से अच्छी तरह से मैश करें। अब मैश किए चने में तेल के अलावा अन्य सभी
सामग्री को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें। चने वाले मिश्रण से
छोटी-छोटी लोई काट कर उसे गोल आकार दें। गर्म तेल में इन पकौड़ों को डालकर फ्राई करती
जाएं। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
नोट :- प्याज लहसुन नहीं खाने वाले
प्याज लहसुन का प्रयोग नहीं
करें।
सादर
रंजीता अनीष व्यास
स्वाद भरी दुनिया ग्रुप
स्वाद भरी दुनिया ग्रुप
Facebook Group link=
https://www.facebook.com/groups/1878884178859989/
YouTube पर
Subscribe, Like and Share करें।
https://www.youtube.com/channel/UCGcaB9gOB17ddUy11nsar_g?view_as=subscriber
Comments
Post a Comment