पनीर चीला

पनीर चीला 
रंजीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है। स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई स्वादिष्ट डिश बनाई है और स्वाद भरी दुनिया ग्रुप में भेजिए। पनीर और बेसन से तैयार किया जाने वाला चीला बेहद ही स्वादिष्ट होता है। पनीर बेसन चीला सनडे के ब्रेकफास्ट के साथ शाम की एक कप चाय को भी मजेदार बना देता है। यह बनाने में काफी आसान होता है अगर सनडे के दिन आपका परांठे खाने का मन नहीं है तो आप पनीर बेसन चीला ट्राई कर सकते हैं।

सामग्री 
बेसन  200 ग्राम
पनीर  75 ग्राम
प्याज, लहसुन
चार हरी मिर्च, (सभी बारीक कटा हुआ) 
हरा धनिया (एक छोटा चम्मच) 
अदरक (एक छोटा चम्मच)
लाल मिर्च एक छोटा चम्मच
सौंफ (एक छोटा चम्मच)
अजवायन (एक छोटा चम्मच)
तेल सेंकने के लिए
नमक स्वादानुसार। 

विधि  
पनीर चीला रेसिपी के लिए सबसे पहले  पनीर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद बेसन को छान लें। फिर उसमें पनीर के साथ सारी सामग्री मिला लें।अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए उसका घोल बना लें। यह घोल पकौड़े के घोल जैसा होना चाहिए, न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा। घोल को अच्छी तरह से फेंट लें और फिर उसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। तवा गरम होने पर 1/2 छोटा चम्मच तेल तवा पर डालें और उसे पूरी सतह पर फैला दें। ध्यान रहे तेल सिर्फ तवा को चिकना करने के लिए इस्तेमाल करना है, अगर तवा पर तेल ज्यादा लगे, तो उसे तवा से पोंछ दें। तवा गरम होने पर आंच कम कर दें और 2-3 बड़े चम्मच घोल तवा पर डालें और गोलाई में बराबर से फैला दें। चीला की नीचे की सतह सुनहरी होने पर उसे पलट दें और उसे सेंक लें। इसी तरह सारे चीले सेंक लें। आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

सादर 
रंजीता अनीष व्यास
स्वाद भरी दुनिया ग्रुप

Facebook Group link=  https://www.facebook.com/groups/1878884178859989/

Blogs link = http://vyasanish.blogspot.com/

Comments

Popular posts from this blog

बस इतना ही संग था तुम्हारा हमारा बेटी...!!

काला चना पकौड़ा

जोधपुर की प्रसिद्ध...हल्दी की सब्जी...और हल्दी का अचार...!!