Posts

इडली, सांभर व नारियल की चटनी

Image
मेरी रसोई में आपका स्वागत हैं* आज मैं आपको इडली, सांभर व नारियल की चटनी बनाने की रेसीपी बता रही हूं ......। तो चले बनाना शुरू करते हैं,  सबसे पहले इडली बनाने की विधि..........तीन कटोरी चावल, एक कटोरी उड़द की दाल, दोनों को अलग - अलग साफ धो कर 4-5 घंटे भिगो दे........ दोनों को अलग - अलग मिक्सी में थोड़ा - थोड़ा पानी डाल कर पीस ले, फिर दोनों को अच्छे से मिक्स करके ढक्कन लगा कर 4-5 घंटे धूप में रख दे........इसमें स्वादानुसार नमक मिला कर अच्छे से फैट दे, सांचे में या थाली में घी  लगा कर बना दे, बहुत ही सौफ्ट बनेगी । सांभर की रेसीपी......... तुअर दाल को साफ धो कर 2- 3 घंटे भिगो दे..........फिर कुकर में एक सीटी ले,आलु या आल बारीक काट कर दाल के साथ ही डाल दे, प्याज, टमाटर बारीक काट ले, गैस पर कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करे..........तेल गरम होने पर राई डाले, राई तड़कने पर जीरा, हींग, करी पत्ते डाल कर प्याज डाले, प्याज ब्राउन होने पर टमाटर डाले......... मसाले स्वादानुसार नमक, मिर्च, हल्दी, सांभर मसाला डाले व पकाऐं, जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इमली का गाढ़ा घोल डाल कर पकाऐं....... मसा...

सेंव टमाटर सब्ज़ी

Image
सेंव टमाटर सब्ज़ी मध्यभारत की सबसे लोकप्रिय सब्ज़ी सेंव टमाटर। आज आप सभी को लोकप्रिय और जल्द तैयार होने वाली सब्ज़ी की रेसिपी शेयर कर रहा हूँ। आप सभी इसके स्वाद को भुला नही पाएंगे। सामग्री 4-5 व्यक्तियों के लिए 2 मध्यम आकार के टमाटर 2-3 हरी मिर्ची गार्निश के लिए हरा धनिया पत्ती 100 ग्राम रतलामी सेंव (नमकीन) 1/2 चम्मच मिर्ची पाउडर 1 चम्मच धनिया पाउडर 2 चुटकी हल्दी 2 चुटकी गर्म मसाला नमक स्वाद अनुसार 1 बड़ा चम्मच तेल 1/4 चम्मच जीरा विधि: टमाटर को समान आकर के टुकड़ों में काट ले जैसे अन्य सब्ज़ियो के लिए काटते है। हरीमिर्च को बारीक काटे। अब कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रख दे। तेल गरम होने पर उसमे जीरा डाल दे अब तेल में बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें 1 मिनिट तक हरीमिर्च को पकाये। अब कढ़ाई में कटे हुए टमाटर डाल दे 5 मिनिट बाद जब टमाटर आधे पक जाए तब कढ़ाई में अन्य सभी मसाले डालकर अच्छी तरह से हिलाये और थोड़ी देर तक मध्यम आंच में पकने दे। अब कढ़ाई में 1 कप पानी डाल दे पानी जब आधा रह जाये तब सेंव डालकर हिलाये। अब कढ़ाई से निकाल कर ऊपर से हरा धनिया पत्ती डालकर परोसे। सेंव टमाटर की सब्ज़ी बनने के ...

मलाई प्याज़ की सब्जी...!!

Image
मलाई प्याज़ की सब्जी...!! रंजीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है । स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई डिश बनाए और भेजिए। मलाई प्याज़ की सब्जी का नाम सुनते ही मेरे मुहं मे पानी आ जाता है।  मलाई प्याज़ की सब्जी खाने मे स्वादिष्ट के साथ साथ बनाने मे भी बहुत आसन है।  मलाई प्याज़ की सब्जी 10 से 15 मिनट में बन जाती है।  मलाई प्याज़ की सब्जी जब खाना हो तभी गरमा गरम बनाएं ।   क्यूंकि अगर आपने पहले बना कर रख दिया और फिर खाने के टाइम गरम किया तो मलाई प्याज़ की सब्जी घी छोड़ देगी ।   सामग्री  2 कप प्याज, कटा हुआ  4 चम्मच टमाटर प्यूरी 1/2 कप ताजी मलाई 1 चम्मच हरी मिर्च, कटी हुई 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर  1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच जीरा 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी 1 बड़ी इलाइची स्वादानुसार नमक एक चुटकी हींग 2 छोटे चम्मच तेल विधि  मलाई प्याज़ की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई को मध्यम आच पे रखे। कढ़ाई मे घी डालें, जब घी गरम हो जाए तो उसमे राइ डाल दें ।  जब राइ तड़कने लगे तो ...

दीपावली की रात घर आएंगी मां लक्ष्मी...करें स्वागत !!

 दीपावली की रात घर आएंगी मां लक्ष्मी...करें स्वागत !! भारत के त्योहारों में दीपावली काफी विशिष्ट स्थान रखती है। इस त्योहार के अवसर पर घरों और दूकानों को सजाया-संवारा जाता है। उनकी साफ-सफाई की जाती है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष रुप से की जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार दीपावली के दिन धन की देवी महालक्ष्मी के साथ विघ्न-विनाशक श्री गणेश की देवी मातेश्वरी सरस्वती देवी की भी पूजा-आराधना की जाती है। कहा जाता है कि कार्तिक मास की अमावस्या की आधी रात में देवी लक्ष्मी धरती पर आती हैं और हर घर में जाती हैं। जिस घर में स्‍वच्‍छता और शुद्धता होती है वह वहां निवास करती हैं। दीपावली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। हर देशवासी को इस त्यौहार का इंतजार रहता है। यह रोशनी और प्रकाश का त्यौहार है। इस दिन बच्चों को खाने के लिए तरह तरह की मिठाइयां मिलती हैं और पटाखे चलाने को मिलते हैं। दीपावली के दिन गणेश लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दिखाता है। इस दिन घरों में दिए जलाए जाते हैं। विभिन्न प्रकार की लाइटें, रंग बिरंगी रोशनी लगाई जाती हैं। लोग न...

रूप चतुर्दशी पर निखरेगा रूप...यम की होगी पूजा !!

Image
रूप चतुर्दशी पर निखरेगा रूप...यम की होगी पूजा  आज छोटी दिवाली है जिसे शास्त्रों में नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी, यम चतुर्दशी या फिर रूप चतुर्दशी कहते हैं.इस दिन यमराज की पूजा करने   और उनके लिए व्रत करने का विधान है। दीपावली के अंतर्गत मंगलवार को रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान घरों में अभ्यंग स्नान होगा। सभी लोग सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान और पूजन करेंगे। इस दौरान लोग उबटन लगाकर स्नान करेंगे। स्त्रियों के लिए यह पर्व खास होगा। दरअसल स्त्रियां सज संवरकर पूजन - अर्चन करेंगी। इस दौरान ब्यूटी पार्लर्स में रौनक रहेगी। सड़कों, घरों, भवनों में दीपावली की जगमग रहेगी। शाम होते ही वातावरण झिलमिलाने लगेगा। दरअसल रूप चतुर्दशी को लेकर मान्यता है कि इस ...

धनतेरस पर मां लक्ष्मी का पूजन घर मे लाता है ऐश्वर्य सौभाग्य वैभव...!!.!!

Image
धनतेरस पर मां लक्ष्मी का पूजन घर मे लाता है  ऐश्वर्य सौभाग्य वैभव...!! औषधियों के जनक भगवान धनवंतरी की जयंती यानी धनतेरस का पर्व इस बार सोमवार 5 नवंबर  को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि समु्द्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था, यही वजह है कि धनतेरस को भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है । भारतीय कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन की देवी के उत्सव का प्रारंभ होने के कारण इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वन्तरी त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ उसी के प्रतीक के रूप में ऐश्वर्य वृद्धि, सौभाग्य वृद्धि के लिए बर्तन खरीदने की परम्परा शुरू हुई। माना जाता है कि इस दिन कोई नया सामान खरीदने से आपका धन 13 गुना बढ़ जाता है। भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से ऊपर माना जाता रहा है। यह कहावत आज भी प्रचलित है कि 'पहला सुख नि...