राजस्थान में पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार का शोर...!!

राजस्थान में पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार का शोर...!!

थम गया राजस्थान में पहले चरण के लिए प्रचार...!!
29 अप्रैल को होगा मतदान...कई बड़े नेताओं की साख दाव पर

अनीष व्यास 

स्वतंत्र पत्रकार
लोकसभा चुनाव की लड़ाई अब चौथे चरण तक पहुंच गई है। पूरे देश की निगाहें इस चरण के चुनाव पर है।राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। जिन 13 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होना है उन पर कुल 115 उम्मीवार चुनावी मैदान में हैं। इन लोकसभा क्षेत्र में टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां है। इन सीटो पर  29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 
चौथे चरण में राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे की पारंपरिक सीटों पर मुकाबला है। गहलोत के बेटे वैभव जोधपुर से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और वह मौजूदा भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ खड़े हैं। राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावार-बारन से दोबारा चुनाव जीतना चाहते हैं। राजे ने भी यहां से पांच बार जीत दर्ज की थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि वोटिंग समाप्त होने के समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि तक राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी सार्वजनिक सभा, जुलूस, सिनेमा, दूरदर्शन, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही संगीत-समारोह, नाट्य-अभिनय अथवा अन्य कोई मनोरंजन कार्यकम आयोजित कर चुनाव प्रचार पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले समस्त विज्ञापनों का सक्षम स्तर से अधिप्रमाणन करवाना अनिवार्य होगा।
शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सनी देओल अजमेर पहुंचे। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए फिल्म अभिनेता सनी देओल ने भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के लिए अजमेर शहर में करीब एक घंटे रोड शो किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता सनी को देखने पहुंचे। सनी किशनगढ़ एयरपोर्ट से सीधे अजमेर पहुंचे। जहां फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। यहां से उनका कारवां आगे बढ़ता गया।
चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर शहर में कांग्रेस प्रत्याशी अपने बेटे वैभव के समर्थन में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। अपने चुनावी अभियान में गहलोत ने एकदम अलग तरीका निकाला। गहलोत ने बड़ी जनसभाओं के स्थान पर शहर के प्रत्येक स्थान पर लोगों से मुलाकात करने को तवज्जों प्रदान की। प्रत्येक सभा में पंद्रह मिनट से ज्यादा समय उन्होंने कहीं नहीं लिया। 
चालीस से अधिक बरस से जोधपुर की राजनीति में सक्रिय गहलोत के लिए अधिकांश स्थान और वहां मौजूद चेहरे नए नहीं थे। प्रत्येक स्थान पर गहलोत ने किसी के कंधे पर हाथ रखा तो किसी से हाथ मिलाते हुए हालचाल पूछ लिए। सहज-सरल अंदाज में गहलोत ने सभी से सीधा संवाद कायम कर बहुत नपे तुले शब्दों में जोधपुर के लिए अपनी तरफ से कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए अपने पुत्र वैभव  का हात मजबूत करने का आह्वान किया।
एक के बाद एक कर  पचास से अधिक स्थान पर जनसंपर्क करने का गहलोत का यह अभियान सुबह साढ़े नौ बजे एयर पोर्ट के निकट स्थित पाबूपुरा से शुरू हुआ। सभी स्थान पर गहलोत इसी अंदाज में लोगों से मुलाकात करतेे हुए शहर के लोगों को वैभव की भलावण देते हुए आगे बढ़ रहे है। अपने इस तूफानी जनसंपर्क में गहलोत ने अपने साथ लवाजमा भी बहुत सीमित रखा। प्रत्येक स्थान पर वे क्षेत्र व समाज के मौजिज लोगों को ही तवज्जों प्रदान कर रहे है। 
बरसों से जोधपुर में गहलोत अपने लिए चुनाव प्रचार करते रहे है, लेकिन यह पहला अवसर है कि वे इस तरीके से लोगों से संवाद कर रहे है। लोगों से मिलकर गहलोत उनके क्षेत्र या समाज की जनसमस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दे रहे है।
लोकसभा चुनावों में विजय का शंखनाद फूंकने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जोधपुर में प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में रोड शो का आगाज किया। राजस्थान की 13 सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसी के चलते सियासी दल जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शाह का रोड शो जोधपुर के गांधी मैदान से शुरु हुआ।
भाजपा के चाणक्य अमित शाह के रोड शो में उनके साथ वसुंधरा राजे,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। इस दौरान कर्नल सोनाराम एयरपोर्ट पर अमित शाह से मिले उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने साथ में फोटो खिंचवाई वहीं करीब 20 मिनट तक शाह और सोनाराम में चर्चा हुई।बतादें, जोधपुर में दो दिग्गज आमने सामने हैं बीजेपी से जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस से प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
छह महीने पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का गठन कर तीन प्रत्याशियों को विधानसभा में पहुंचाने वाले हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव आते-आते आज देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के स्टार प्रचारक हो गए हैं। भाजपा ने हनुमान बेनीवाल की ताकत को समझा और अपनी नागौर सीट हनुमान बेनीवाल के लिए खाली छोड़ दी। हनुमान का जाट वोटों में असर केवल नागौर तक सीमित नहीं है, वे बड़ा असर रखते हैं। इसे समझते हुए भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के क्षेत्र जोधपुर में भी प्रचार पर उतारा। भाजपा सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर सहित जयपुर ग्रामीण सीट पर जाट वोटों को अपने पक्ष में रखने के लिए हनुमान बेनीवाल को बड़ा सहयोगी मानती है। बेनीवाल इन क्षेत्रों में जा रहे हैं।  बेनीवाल विधानसभा चुनाव के दौरान ही कह चुके थे कि उनकी मोदीजी से कोई लड़ाई नहीं, स्थानीय नेताओं से नाराजी थी। वो नाराजी राज्य के चुनाव के साथ पूरी हो गई। अब हनुमान कहते हैं- देश के लिए चुनाव हो रहा है। मोदी से अच्छा विकल्प दिखता नहीं। राष्ट्रहित में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय किया। चर्चा है, जितनी सभाएं वसुंधरा करती हैं, भाजपा उतनी बेनीवाल से करा रही है।
वही कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के समर्थन में आज राेड शाे मशहूर अभिनेता और पूर्व कांग्रेस सांसद गाेविंदा और सिने तारिका अमीशा पटेल किया । दाेनाें करीब पांच घंटे शहर में रहे । इस बीच आज कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अभिनेत्री स्नेहा उलाल ने अजमेर शहर और किशनगढ़ में दाेपहर एक बजे तक राेड शाे  किया। 



Comments

Popular posts from this blog

बस इतना ही संग था तुम्हारा हमारा बेटी...!!

जोधपुर की प्रसिद्ध...हल्दी की सब्जी...और हल्दी का अचार...!!

काला चना पकौड़ा