देश में दोबारा मोदी सरकार तय...!!
अनीष व्यास
स्वतंत्र पत्रकार
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी नाम की सुनामी इतनी तेज है कि देश के कई हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। चोट भले ही कांग्रेस को पहुंची है, लेकिन इस सुनामी में सबसे ज्यादा दर्द क्षत्रपों को हुआ है। क्योंकि बीजेपी ने इस बार वहां वार किया है, जहां टीएमसी, बीजेडी, एनसीपी, सपा, बसपा मजबूत थे और मोदी नाम की आंधी ने इनके किले को ढेर कर दिया है।लोकसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में बीजेपी आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है। ताजा रुझानों के अनुसार, कुल 542 सीटों में एनडीए 345 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, यूपीए 80 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बीजेपी अपने पुराने किले को बचाती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन सुधरा है। अब तक आए रुझानों के अनुसार, बीजेपी 16 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि पिछली बार पार्टी की सीट महज दो थी
17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वाेटों की गिनती जारी है। रुझान बता रहे हैं कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार 282 सीटें मिली थीं। इस बार एग्जिट पोल्स के अनुमान सही रहे। 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है।
पहली बार दीदी के घर में घुसपैठ
अमित शाह ने वादा किया था कि इस बार बीजेपी बंगाल में 23+ सीटें लाएगी. अभी तक जो रुझान/नतीजे सामने आए हैं, वो इसी की गवाही दे रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक बंगाल की कुल 42 सीटों में से भाजपा 17 पर बढ़त बनाए हुए है और टीएमसी 24 सीटों पर आगे है। 2014 में ममता बनर्जी की पार्टी 35+ सीटों पर कब्जा जमाए हुई थी।
ना सिर्फ सीटें बल्कि वोट शेयर के मामले में भी बीजेपी ने बड़ी बढ़त बनाई है। बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच आरपार की लड़ाई हुई, हिंसा भी हुई। टीएमसी की सरकार की ओर से बीजेपी के कई नेताओं के हेलिकॉप्टर को भी रोक दिया।
नवीन बाबू के गढ़ में मोदी की सेंध
ओडिशा में एकछत्र राज चलाने वाले नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी इस बार मोदी की आंधी में साफ हो गई। 21 सीटों वाले राज्य में बीजेपी दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और सात सीटों पर आगे चल रही है. बीजेडी 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ओडिशा में बीजेडी का एकछत्र राज माना जाता है, लेकिन विधानसभा में तो उनका जादू चला लेकिन लोकसभा में बीजेपी ने अपनी ताकत बढ़ाई।
दो लड़कों के बाद बुआ-बबुआ की उखाड़ी जड़ें
उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी का सामना करने के लिए बड़ी उम्मीदों के साथ मायावती और अखिलेश यादव साथ आए थे। 25 साल की दुश्मनी भुलाई, एक साथ कई सभाएं की, प्रधानमंत्री बनने का सपना देखा लेकिन सबकुछ धरा का धरा रह गया। ना जाति का जोर चला, ना ही किसी और तरह की कोशिश काम आई। बीजेपी के काम आया तो सिर्फ नरेंद्र मोदी का नाम। यूपी में बीजेपी 55 सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं महागठबंधन सिर्फ 24 सीटों पर ही जीत हासिल करने की कगार पर है।यानी चुनाव से पहले जो दावे किए जा रहे थे, वो पूरी तरह फेल रहे। हालांकि, बीजेपी को थोड़ा नुकसान तो हुआ है वह 73 के नंबर से 55 पर आ गई है. लेकिन जो गठबंधन दावा कर रहा था, वैसा बड़ी चोट नहीं लग पाई।
नहीं काम आया शरद पवार का दांव
विपक्षी नेताओं में शरद पवार ही ऐसे कद के नेता थे, जो अपने दांव पेच से मोदी को टक्कर दे सकते थे। लेकिन महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस की जोड़ी को मुंह की खानी पड़ी। कुल 48 सीटों वाले राज्य में बीजेपी-शिवसेना की जोड़ी 44 सीटें जीतती हुई दिखाई दे रही है। यानी जिन शरद पवार को प्रधानमंत्री पद की रेस में माना जाता था वो अपने ही किले को बचाने में नाकाम रहे हैं।
केजरीवाल का और भी बुरा हाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव से पहले दावे कर रहे थे कि वह 7 सीटों पर जीतने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कही थी, लेकिन वो नहीं हो सका।सात सीटों पर अभी तक जो रुझान आए हैं, उनमें ‘आप’ तीसरे नंबर पर दिख रही है। एक तरफ से अरविंद केजरीवाल, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा-गोवा में गठबंधन की बात कर रहे थे और जब नतीजे सामने आए तो सारे अरमान धुलग।बिहार में बहार है
बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद यानी लालू यादव की पार्टी का मोदी की सुनामी में कुछ पता ही नहीं चला। चुनाव से पहले राजद ने एनडीए के ही कुछ दलों को तोड़ और कांग्रेस को साथ लाकर, महागठबंधन बनाया। पांच पार्टियों वाला ये गठबंधन, 40 में से सिर्फ 2 सीट पर लटकता दिखाई दे रहा है। जो तेजस्वी यादव लगातार लालू यादव के नाम पर वोट मांग रहे थे, लेकिन पूरा खेल ही पलट गया। एक तरफ से पहले ही उनकी पार्टी में रार चल रही थी, उनके भाई तेज प्रताप यादव लगातार धमकियां दे रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों की बिजली अब उनपर कहर बनकर टूटी है।
सेंसेक्स पहली बार 40 हजार के पार
इस बीच, चुनावी नतीजों के असर से सेंसेक्स 40 हजार से ऊपर पहुंच गया। पिछली बार जब 16 मई 2014 को नतीजे आए थे, तब सेंसेक्स ने पहली बार 25 हजार का आंकड़ा छुआ था। इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन सेंसेक्स 40 हजार के पार हुआ।
मोदी ने इंदिरा की बराबरी की
जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी ने लगातार दो बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनाई थी। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 का चुनाव जीत था। वहीं, इंदिरा गांधी ने 1967 और 1971 का चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीता था। मोदी ने अब इंदिरा की बराबरी कर ली है। 2014 में उनके नेतृत्व में भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस बार भी वह 280 से ज्यादा सीटें जीत रही है।
2019 लोकसभा चुनाव के बीजेपी के कई दिग्गज नेता अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, सुमित्रा महाजन, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कैबिनेट मिनिस्टर चुनावी मैदान में है। कई मंत्रियों को इस बार चुनाव में कड़ी टक्कर मिल रही है। पीएम मोदी ने भी अपने मंत्रियों को जीतने के लिए चुनावी रैली की है। लोकसभा चुनाव इस बार सात चरणों में हुए हैं। लोकसभा चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल से शुरू हुआ था और 19 मई को सातवें चरण की वोटिंग के साथ खत्म हुई।
नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक के रुझानों में पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। 284151 वोटों के साथ पीएम मोदी आगे हैं और सपा उम्मीदवार शालीनी यादव को 90065 वोट मिले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस से अजय राज और समाजवादी पार्टी से शालिनी यादव उम्मीदवार हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़ा था। लोसकभा चुनाव 2019 में वाराणसी में सातवें चरण में वोटिंग हुई है। इस बार यहां 53.58% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 58.31% वोटिंग हुई थी। उनके खिलाफ 25 से ज्यादा उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में थे।
राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक के रुझान में राजनाथ सिंह को 309523 वोट मिले और सपा उम्मीदवार 145408 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस आचार्य प्रमोद कृष्णम और समाजवादी पार्टी से कांग्रेस नेता की शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और एक्ट्रेस पूनम सिन्हा उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से ही चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में लखनऊ में पांचवें चरण में वोटिंग हुई है। इस बार यहां 53.30% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 53.02% वोटिंग हुई थी।
नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक के रुझान में नीतिन गडकरी को 116979 वोट मिले तो कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले को 65631 वोट मिले हैं। मौजूदा सरकार में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के नाना पटोले उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नितिन गडकरी ने नागपुर लोकसभा सीट से ही चुलाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में नागपुर में पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 54.74% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 57.08% वोटिंग हुई थी।
कर्नल राज्यवर्धन राठौर आगे चल रहे हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौर 472663 वोट मिले वहीं कांग्रेस की कष्णा पुनिया को 249891 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय युवा कल्याण और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस कृष्णा पूनिया उम्मीदवार हैं। कर्नल राठौर ने 2014 में भी राजस्था की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के सीपी जोशी को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में बरेली में पांचवें चरण में 6 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 65.00% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 59.65% वोटिंग हुई थी।
भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राजस्थान में सभी 25 सीटों पर शुरुआती बढ़त ली है। भाजपा ने राज्य की 24 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे जबकि नागौर सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने चुनाव लड़ा। शुरुआती रूझान सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने शुरुआती रूझानों के मद्देनजर विश्वास जताया है कि राजग राज्य की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा,''राजग को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। ऐसा लग रहा है कि राजग को देश भर में 350 सीटें मिलेगी। जश्न तो पहले ही शुरू हो चुका है।''
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेट वैभव गहलोत जोधपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह से 48,725 मतों से पीछे चल रहे हैं। वैभव का यह पहला चुनाव है। बाड़मेर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह पीछे हैं।
राज्य से चुनाव लड़ रहे चारों केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर ग्रामीण व पी पी चौधरी पाली दस बजे तक के रूझान में क्रमश:61352, 71396 व 110410 मतों से आगे चल रहे हैं।
डीवी सदानंद गौड़ा आगे चल रहे हैं। उन्हें 1 बजे तक 563785 वोट मिले थे और कांग्रेस उम्मीवार को 279377 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्पलिमेंटेशन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा कर्नाटक की बेंगलुरु नार्थ लोकसभा सीट से दूसरी बार उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के कृष्णा बिरगौड़ा उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डीवी सदानंद गौड़ा ने बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से ही चुलाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में बेंगलुरु उत्तर में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 54.66% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 56.50% वोटिंग हुई थी।
मेनका गांधी पीछे चल रही हैं। 1 बजे तक मेनका गांधी को 150810 वोट मिले थे और बसपा उम्मीदवार को 152146 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी यूपी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वर्तमान में उनके बेट और बीजेपी नेता वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। मेनका के मुकाबले में कांग्रेस के डॉ. संजय सिंह और बहुजन समाज पार्टी के चंद्र भद्र सिहं उम्मीदवार हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी मेनका गांधी ने यूपी की पीलीभीत लोकसभा सीट से ही चुलाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव 2019 में सुल्तानपुर में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 56.64% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 56.38% वोटिंग हुई थी।
रवि शंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक रविशंकर को 165515 और कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को 73807 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वर्तमान में कांग्रेस नेता और ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से सांसद हैं। शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। रविशंकर प्रसाद के मुकाबले में कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा उम्मीदवार हैं। रविशंकर प्रसाद राज्य सभा से बिहार से सांसद थे। लोकसभा चुनाव 2019 में पटना साहिब में सातवें चरण में 19 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 41.30% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 45.33% वोटिंग हुई थी।
नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रही हैं। तोमर को 1 बजे तक 126215 वोट मिले वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को रामनिवास रावत को 101959 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय स्टील, खनन, लेबर और रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एमपी की मोरेनी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वर्तमान में बीजेपी के अनूप मिश्रा इस सीट से सांसद हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के मुकाबले में कांग्रेस के रामनिवास रावत उम्मीदवार हैं। नरेंद्र सिंह तोमर ने 2014 में मध्य प्रदेश की ग्वालियर लोकसभा सीट से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में मोरेना में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 61.97% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 50.18% वोटिंग हुई थी।
राधा मोहन सिंह आगे चल रहे हैं। सुबह 1 बजे तक राधा मोहन सिंह को 117458 और आकाश कुमार सिंह को 51933 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राधा मोहन सिंह के मुकाबले में अन्य प्रत्याशी के आकाश कुमार सिंह हैं। राधा मोहन सिंह ने 2014 में बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद कुमार श्रीवास्तव को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी चंपारण में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 56.62% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 59.89% वोटिंग हुई थी।
स्मृति ईरानी आगे चल रही है। स्मृति ईरानी को 62524 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी को 59836 वोट मिले हैं। मौजूदा सरकार में केंद्रीय कपड़ा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मौजूदा समय में स्मृति राज्यसभा सांसद हैं। स्मृति ईरानी के मुकाबले में कांग्रेस के राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। स्मृति ईरानी ने 2014 में यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह ये चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से चुनाव हार गई थीं। लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 52.05% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 52.38% वोटिंग हुई थी।
डॉ. हर्ष वर्धन आगे चल रहे हैं। हर्ष वर्धन सुबह 1 बजे तक 104344 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल को 63745 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीक मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन दिल्ली की चांदनीचौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल और आप के पंकज कुमार गुप्ता उम्मीदवार हैं। डॉ. हर्ष वर्धन ने 2014 में भी दिल्ली की चांदनीचौक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आप के आशुतोष को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में चांदनी चौक में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 62.68% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 67.84% वोटिंग हुई थी।
राव इंद्रजीत सिंह आगे चल रहे हैं। इंद्रजीत सिंह को 1 बजे तक 426744 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय सिंह को 202706 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस कैप्टन अजय सिंह उम्मीदवार हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने 2014 में भी हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने इनेलो के जाकिर हुसैन को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में गुरुग्राम में छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 67.36% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 71.55% वोटिंग हुई थी।
श्रीपद येस्सो नायक आगे चल रहे हैं। 1 बजे तक नायक को 113988 वोट मिले हैं और कांग्रेस उम्मीदवार को 81701 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नायक गोवा की नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के गिरीश्स राया कोडंकर उम्मीदवार हैं। नायक ने 2014 में भी गोवा की नॉर्थ गोवा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के रवि नायक को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में नॉर्थ गोवा में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 76.86% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 78.89% वोटिंग हुई थी।
डॉ. जितेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। जितेंद्र सिंह 559218 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमदत्त सिंह को 274021 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय पूर्वोत्तर राज्यों के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह उम्मीदवार हैं। डॉ. सिंह ने 2014 में भी जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में उधमपुर में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 70.20% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 69.91% वोटिंग हुई थी।
डॉ. महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। शर्मा को 125109 वोट मिले जबकि बसपा उम्मीदवार सतवीर को 67868 वोट मिले। मौजूदा सरकार में केंद्रीय संस्कृति के राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के डॉ. अरविंद कुमार सिंह और बहुजन समाज पार्टी के सतवीर उम्मीदवार हैं। डॉ. शर्मा ने 2014 में भी यूपी की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र भाटी को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में गौतमबुद्ध नगर में पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 60.47% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 60.38% वोटिंग हुई थी।
मनोज सिन्हा पीछे चल रहे हैं। मौजूदा सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश की गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। वह दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा और बहुजन समाज पार्टी के अफजल अंसारी उम्मीदवार हैं। मनोज सिन्हा ने 2014 में भी यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी की शिवकन्या कुशवाहा को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव 2019 में गाजीपुर में सातवें चरण में 19 मई को वोटिंग हुई है। इस बार यहां 55.42% वोटिंग हुई है, जबकि 2014 में 54.77% वोटिंग हुई थी।
Comments
Post a Comment