Posts

Showing posts from July, 2019

सावन में करे शिव आराधना...दूर होगें सारे कष्ट...!!

Image
हर हर महादेव...ऊॅ नमः शिवायः  सावन में करे शिव आराधना...दूर होगें सारे कष्ट...!! अनीष व्यास  स्वतंत्र पत्रकार सावन का महीना और चारों और हरियाली। भारतीय वातावरण में इससे अच्छा कोई और मौसम नहीं बताया गया है। जुलाई आखिर में आने वाले इस मौसम में, ना बहुत अधिक गर्मी होती है और ना ही बहुत ज्यादा सर्दी। वातावरण को अगर एक बार को भूला भी दिया जाए, किन्तु अपने आध्यात्मिक पहलू के कारण सावन के महीने का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व बताया गया है। सावन का महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस माह  में विधि पूर्वक शिवजी की आराधना करने से, मनुष्य को शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। इस माह में भगवान शिव के 'रुद्राभिषेक' का विशेष महत्त्व है। इसलिए इस माह में, खासतौर पर सोमवार के दिन 'रुद्राभिषेक' करने से शिव भगवान की कृपा प्राप्त की जा सकती है। अभिषेक कराने के बाद बेलपत्र, शमीपत्र, कुशा तथा दूब आदि से शिवजी को प्रसन्न करते हैं और अंत में भांग, धतूरा तथा श्रीफल भोलेनाथ को भोग के रूप में समर्पित किया जाता है। हजारों सालों से विज्ञान 'शिव' क...

शून्य से परे है शिव का अस्तित्व...सावन का आज पहला सोमवार

                                                    शून्य से परे है शिव का अस्तित्व अनीष व्यास  स्वतंत्र पत्रकार हजारों सालों से विज्ञान 'शिव' के अस्तित्व को समझने का प्रयास कर रहा है। जब भौतिकता का मोह खत्म हो जाए और ऐसी स्थिति आए कि ज्ञानेंद्रियां भी बेकाम हो जाएं, उस स्थिति में शून्य आकार लेता है, और जब शून्य भी अस्तित्वहीन हो जाए तो वहां शिव का प्राकट्य होता है। शिव यानी शून्य से परे।  जब कोई व्यक्ति भौतिक जीवन को त्याग कर सच्चे मन से मनन करे तो शिव की प्राप्ति होती है। उन्हीं एकाकार और अलौकिक शिव  देवों के देव महादेव के प्रिय महीने सावन का आज पहला सोमवार है।   भोले बाबा सभी देवो में सबसे सरल और भोले माने गए हैं। इन्‍हें हिंदू धर्म में बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। माना जाता है कि सावन में शिव जी का व्रत रखने से कुंवारी कन्‍याओं को मनचाहा वर और कुवारें लड़कों को मनचाही वधु की प्राप्‍ति होती है। यदि आपने भी...

जोधपुरी कबुली

Image
जोधपुरी कबुली  रंजीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है। स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई स्वादिष्ट डिश  बनाई है और स्वाद भरी दुनिया ग्रुप में भेजिए।  कलात्मक सोंदर्य, मीठी बोली और स्वाद्प्रिय शहर जोधपुर की जोधपुरी कबुली आज आपके लिए बनाने जा रही हू। जोधपुरी कबुली कुछ सब्जियाँ, दही, मेवे आदि को प्रचुर मात्रा में डालकर तैयार किया जाता है। एक भारतीय शाकाहारी पुलाव के समान, यह अन्य पुलाव से थोड़ा अलग स्वाद देता है और आपके भोजन के लिए यह एक बेहतरीन व्यंजन है।   सामग्री  चावल – 2 कप (लंबे या बासमती चावल का उपयोग करें) देशी घी - 1/2 कप तेल - 1/4 कप दही - 1/4 कप जीरा - 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटा हुआ धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच नमक - स्वादानुसार (1.5 छोटी चम्मच ) केसर - 20-25  टुकड़ों काजू - 15  टुकड़ों किशमिश - 20 साबुत गरम मसाले -  दाल चीनी - 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च - 7-8 बड़ी...

राजस्थान मारवाड़ की प्रसिद चक्की की सब्ज़ी

Image
राजस्थान मारवाड़ की प्रसिद चक्की की सब्ज़ी रंजीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है। स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई स्वादिष्ट डिश बनाई है और स्वाद भरी दुनिया ग्रुप में भेजिए। राजस्थान मारवाड़ की प्रसिद चक्की की सब्ज़ी  जिसे सिर्फ़ जोधपुर में ही सही तरीके से बनाया जाता है ।  मारवाड़ का एक अनूठा स्वाद  है   चक्की की सब्ज़ी । सामग्री: 2 कप आटा 2 कप दही 2 बड़ा चम्मच तेल 2-3 तेजपत्ता 7-8 लौंग 2 प्याज़  8 कली लहसुन 2 साबुत लालमिर्च एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच गरम मसाला 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर आधा चम्मच हल्दी पाउडर 4-5 काली मिर्च 1-2 हरी इलायची 1 टुकड़ा दालचीनी आधा चम्मच जीरा आधा चम्मच  मेथी  आधा चम्मच  राई आधा चम्मच  सौफ स्वादानुसार नमक आवश्यकतानुसार पानी विधि:- सबसे पहले आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंध लें और 1-2 घण्टे के लिए रख दें। फ़िर इस गूंधे आटे को छलनी में लेकर पानी नल खोलकर बहते पानी के नीचे मसल कर धोयें ताकि इसका सफ़ेद स्टार्च...