साप्ताहिक राशिफल ( 24 नवंबर से 30 नवंबर 2019 )

आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे
ज्योतिषविद् एवं कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास से।
साप्ताहिक राशिफल ( 24 नवंबर से 30 नवंबर 2019 )
आज का पंचाग
24  नवंबर 2019, रविवार
3 अग्रहायण (सौर) शक 1941, 10 अग्रहायण मास प्रविष्टे 2076, 26 रवि-उल-अव्वल सन् हिजरी 1441, मार्गशीर्ष कृष्ण त्रयोदशी एक बज कर छह मिनट तक उपरान्त चतुर्दशी, चित्रा नक्षत्र, मध्याह्न 12 बजकर 47 मिनट तक तदनन्तर स्वाति नक्षत्र, सौभाग्य योग रात्रि 2 बजकर 54 मिनट तक पश्चात शोभन योग, गर करण चन्द्रमा तुला राशि में (दिन-रात)। प्रदोष व्रत। प्रदोष व्रत विधि पूर्वक करके श्री शिव सहस्रणाम से श्री रुद्राभिषेक करना चाहिए। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमन्त ऋतु। 
आज कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार आता है। प्रत्येक त्रयोदशी के शाम का वक्त प्रदोष काल माना जाता है। प्रत्येक व्रदोष व्रत का अपना अलग ही महत्व है। रविवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत का उपवास करने से भगवान शिव की कृपा से शारीरिक सुख और आरोग्य प्राप्त होता है
चर का चौघड़िया प्रातः 08:16 से 9:35 तक, लाभ अमृत प्रातः 09:35 से 12:13 तक और शुभ दोपहर 01:32 से 02:51 तक रहेगा।
राहुकाल- सायं 4:02 से 05:21 बजे तक
मेष 
लंबी यात्रा की योजना बनेगी। आमंत्रण आएगा जिसे आप टाल नहीं सकेंगे। आय के साधन बनेंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। संपर्क सूत्र बढ़ेंगे। भाग्य स्थान में धनु राशि में गुरु, शनि व केतु का बना योग सुख साधनों की वृद्धि करने में सहायक रहेगा। वाहन ध्यान से चलाएं। घर-परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। प्रातः पक्षियों को अनाज डाला करें।
वृष
पराक्रम बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की शक्ति प्राप्त होगी। किसी नए कार्य को हाथ में लेने की योजना बनेगी। कारोबार सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। सर्दी, जुकाम तंग कर सकता है। संतान पक्ष को लेकर चिंता कम होगी। खान-पान पर ध्यान रखें। मंगल और शुक्र का उपाय सहायक रहेगा। प्रातःसूर्य को अर्घ्य दिया करें।
मिथुन
संतान के भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। शुभ व्यय होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। परिजनों से मधुर संबंध रहेंगे। यात्रा की भी योजना बनेगी। अनेक अच्छे लोगों से मेल जोल होगा। कारोबार संबंधी रुके काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, मगर पैसों के लेन-देन में किसी प्रकार लापरवाही न बरतें। सेहत सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
कर्क
संघर्ष का दौर कम होगा। मेल मिलाप लोगों से बढ़ेगा। उच्च जनों से अच्छे संपर्क स्थापित होंगे। व्यवसाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। नौकरी पक्ष सामान्य रहेगा। गुड़ वाली रोटी गाय को खिलाएं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। मित्र वर्ग  सहयोगी रहेगा। प्रातः सूर्य उदय से पहले उठा करें और व्यायाम किया करें।
सिंह
पराक्रम बढ़ेगा। आत्मविश्वास से अधूरे कामों को पूरा करने में जुटेंगे। मंगल की अनुकूल स्थिति परिजनों से मधुर संबंध बनाने में सहायक रहेगी। कार्य व्यवसाय सुधरेगा। मित्र सहायक रहेंगे। आर्थिक परेशानी दूर होगी। नौकरी पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। अधिकारी वर्ग और सहयोगियों से अच्छे संबंध बनाएं। वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। देर रात्रि तक न जागें।
कन्या
कुटुंबीजनों से अच्छे संबंध रहेंगे। सेहत में सुधार पाएंगे। सर्दी, जुकाम तंग कर सकता है। मित्र सहायक रहेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। कोई मंगल कार्य घर में होने की योजना बनेंगी। अघर में लटके कार्य बनने की  संभावना बनेगी। धर्म, कर्म में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई  पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्य सिद्ध होंगे। प्रातः पक्षियों को अनाज डाला करें।
तुला
संपत्ति संबंधी परेशानी कभी-कभी अशांति का कारण बन सकती है। वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आनंद प्रदान करेगी। कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे। जनता में लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों की यश, कीर्ति बढ़ेगी। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। कार्य व्यवसाय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक
सेहत का ध्यान रखें। सर्दी, जुकाम व बुखार तंग कर सकता है। राशि पर सूर्य का प्रभाव चल रहा है। ओज व तेज बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता कम होगी। निकट भविष्य में कोई नया कार्य शुरू करने की योजना सफल रहेगी और आर्थिक दिक्कतें दूर होती जाएंगी। फिजूल खर्चों से बचने में ही भलाई है। सूर्य व मंगल का उपाय विशेष सहायक रहेगा।
धनु
राशि पर चतुर्ग्रही योग के कारण सुख सुविधाओं को इकट्ठा करने की इच्छा बढ़ेगी। वस्त्र आदि पर व्यय होगा। कार्य व्यवसाय बढ़ेगा। कुछ मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। सेहत की संभाल जरूरी है। नौकरी में सहयोगी साथ देंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखने में ही भलाई है।
मकर
समय अनुकूल होता जा रहा है। वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। घर-परिवार का पूरा साथ व सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष का सुख मिलेगा। किसी उच्च अधिकारी के सहयोग से कार्य बनेंगे। कारोबार को लेकर चिंता कम होती जाएगी। धन की कमी कभी-कभी मानसिक चिंता का कारण बन सकती है। निमित श्री सूक्त का पाठ आर्थिक दिक्कतों को दूर करेगा। सूर्य को अर्ध्य दिया करें।
कुंभ
कारोबार को लेकर दौड़-धूप बढ़ सकती है। नए प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार करेंगे। शुभ व्यय होगा। धन की कमी दूर होगी। सोची योजना सिरे चढ़ेगी। कारोबार संबंधी कार्य बनेंगे। संपत्ति के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने की कला बढ़ेगी। विदेश संबंधी रुके कार्य बनेंगे। राहु का उपाय कारगर सिद्ध होगा।
मीन
सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अष्टम स्थान पर मंगल बुध का योग चल रहा है। पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। विद्या पक्ष के लिए ग्रह स्थिति अच्छी चल रही है। उच्च जनों से संपर्क बनेंगे। कारोबार संबंधी  दौड़-धूप बढ़ेगी। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। राहु केतु का बुरा प्रभाव दूर होता जाएगा। आर्थिक स्थिति बदलेगी। फिजूल खर्चों पर अंकुश लगाएं।


कुंडली विश्लेषण एवं ज्योतिष सहायता के लिए संपर्क करें।

अनीष व्यास
ज्योतिषविद् एवं कुण्डली विश्ल़ेषक
For Appointment Call - 9460872809

Please YouTube पर Subscribe, Like and Share करे।
MORE USEFUL VIDEOS
सुखी दांपत्य जीवन के सरल उपाय Astrologer Anish Vyas
https://youtu.be/X5t8Uvtcs_w
पितृदोष निवारण का सरल उपाय Astrologer Anish vyas https://youtu.be/C3G0sqqjpWk मंगल दोष या मंगली योग क्या है...समस्या और समाधान Astrologer Anish vyas https://youtu.be/C19lmeHx2zs गृहस्थ सुख प्राप्ति का सरल उपाय Astrologer anish Vyas https://youtu.be/m7JA0WUsZa4
व्यापार वृद्धि का सरल उपाय Astrologer Anish Vyas
https://youtu.be/g0uHPo7xHc8
विवाह में हो रहे विलम्ब को दूर करने का सरल उपाय Astrologer Anish Vyas
https://www.youtube.com/watch?v=qX59Q2BEYpQ&t=252s
कर्ज मुक्ति का सरल उपाय Astrologer Anish Vyas
https://youtu.be/ZYDAuz58484
बुरी नज़र से बचने के सरल उपाय Astrologer Anish Vyas
https://youtu.be/78k8Lfxq56A

Social Media link 
अनीष व्यास ज्योतिषविद् एवं कुण्डली विश्ल़ेषक

Comments

Popular posts from this blog

बस इतना ही संग था तुम्हारा हमारा बेटी...!!

जोधपुर की प्रसिद्ध...हल्दी की सब्जी...और हल्दी का अचार...!!

काला चना पकौड़ा