वेजिटेबल चीज सैंडविच

वेजिटेबल चीज सैंडविच
रंजीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है। स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई स्वादिष्ट डिश बनाई है और स्वाद भरी दुनिया ग्रुप में भेजिए। अपने दिन की शुरुआत नाश्ते में कुछ हेल्दी खाकर ही करना चाहते हैं तो चीज सैंडविच आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि स्वादिष्ट और पौष्टिक होने के साथ सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। आज आपको बतायेगे कैसे तैयार किया जाता है ये मिक्सड वेजिटेबल चीज सैंडविच।

सामग्री 
2 चम्मच कटी हुई शिमला मिर्च
2 चम्मच कटे हुए टमाटर
2 चम्मच कटा हुआ प्याज
2 चम्मच खीरा
कटे हुए 7-8 पनीर के टुकड़े
2 चम्मच बारीक कटा धनिया
पीसी हुई काली मिर्च
स्वादनुसार हरी मिर्च
स्वादनुसार नमक
2 चम्मच मेयोनीज
1 मोजरेला चीज स्लाइज
1 बड़ा चम्मच देसी घी
विधि 
सबसे पहले एक बाउल लें। इस बाउल में कटी हुई शिमला मिर्च,कटे हुए टमाटर,कटा हुआ प्याज,खीरा,पनीर के टुकड़े,बारीक कटा धनिया,काली मिर्च,हरी मिर्च,नमक और मेयोनीज डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद एक ब्रेड लेकर उसके किनारों को चारों तरफ से काट लें।  ब्रेड स्लाइस पर तैयार मिश्रण फैलाएं और इस पर चीज की एक स्लाइस रख दें। इसके बाद इस ब्रेड स्लाइस के ऊपर दूसरी  ब्रेड स्लाइस रख दें। एक पेन में घी गरम करें। इस घी में ब्रेड को दोनों तरफ से अच्छी तरह हल्का भूरा क्रिस्पी होने तक सेंक लें। जब चीज पिघलने लगे तो सैंडविच को आंच से उतार लें। तैयार सैंडविच को बीच से काटकर उसे इमली या पुदीने की हरी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।  

सादर 
रंजीता अनीष व्यास
स्वाद भरी दुनिया ग्रुप


YouTube पर Like,Subscribe and Share करें।
https://youtu.be/m7JA0WUsZa4

social media link
Facebook
https://www.facebook.com/groups/1878884178859989/
Blogs
http://vyasanish.blogspot.com/
ज्योतिषविद् एवं कुण्डली विश्ल़ेषक https://www.facebook.com/groups/862807527448300/ Twitter https://twitter.com/AnishVyasJaipur Instagram https://www.instagram.com/anish_vyas_jaipur/

Comments

Popular posts from this blog

बस इतना ही संग था तुम्हारा हमारा बेटी...!!

जोधपुर की प्रसिद्ध...हल्दी की सब्जी...और हल्दी का अचार...!!

काला चना पकौड़ा