गाजर का हलवा
गाजर का हलवा
रंजीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है। स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई स्वादिष्ट डिश बनाई है और स्वाद भरी दुनिया ग्रुप में भेजिए। ठंड का मौसम हो या फिर नए साल में घर आए मेहमानों का स्वागत करना हो, दिमाग में सिर्फ एक ही नाम याद रहता है और वो है गाजर का हलवा। भारत में स्वीट डिश के नाम पर गाजर का हलवा बेहद पसंद किया जाता है। गाजर का हलवा भारत की एक बेहतरीन स्वीट डिश है जिसे गाजर, दूध, घी और चीनी को डालकर बनाया जाता है। तो आइए देर किस बात की, आपको बताते हैं आखिर किस तरह बनाया जाता है गाजर का हलवा।
गाजर -1 किलो (8-10 गाजर मध्यम आकार की)
चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
मावा -250 ग्राम (1 कप )
दूध - 1/2 - 1 कप
देसी घी - एक चम्मच
कशमिश - एक चम्मच
काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुए काट लें)
नारियल- एक चम्मच ( कद्दूकस किया हुआ)
छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लें)
चीनी-250 ग्राम (1 1/4 कप )
मावा -250 ग्राम (1 कप )
दूध - 1/2 - 1 कप
देसी घी - एक चम्मच
कशमिश - एक चम्मच
काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े करते हुए काट लें)
नारियल- एक चम्मच ( कद्दूकस किया हुआ)
छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लें)
विधि
गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक किलो लाल गाजर लेनी है। अब इस गाजर को छीलकर अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में मावा डालकर उसे धीमी आंच पर भून लें। अब इस भुने हुए मावे को एक प्याले में डालकर अलग रख लें।
अब कढ़ाई में कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर उसमें दूध मिलाकर पकने दें। गाजर को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए। गाजर के पकने के बाद उसमें चीनी मिलाकर धीरे-धीरे चलाएं। गाजर का रस सूखने तक गाजर को पकाएं। अब इस गाजर में घी डालकर उसे थोड़ा और पका लें। अब इसमें मावे के साथ किशमिश, काजू भी मिला दें। थोड़ी देर हलवे को भूनने के बाद गैस बंद करके उसमें पीसी हुई इलायची मिला दें। गाजर का हलवा बनकर तैयार हो चुका है। इसे कद्दूकस किए हुये नारियल से गार्निश करके गरमा-गरमा सर्व करें।
नोट - गाजर का हलवे में सूखे मेवा आप अपने पसंद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, जो मेवे आपको पसन्द हो वो डाल सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं आप हटा सकते हैं।
सादर
रंजीता अनीष व्यास
स्वाद भरी दुनिया ग्रुप
Facebook Group link= https://www.facebook.com/groups/1878884178859989/स्वाद भरी दुनिया ग्रुप
Comments
Post a Comment