उपमा

उपमा रंजीता अनीष व्यास की रसोई में आपका हार्दिक स्वागत है । स्वाद भरी दुनिया ग्रुप आप सभी के लिए है। आप सभी नई नई डिश बनाए और भेजिए । दक्षिण भारत में उपमा नाश्ते के रूप में खाना पसंद किया जाता है। उपमा पसंद करने वाले तरह-तरह की सामग्रियो से उपमा बनाते हैं लेकिन जो असली उपमा बनाया जाता है वह सूजी यानी की रवा का बनता है। हम सूजी का हलवा खाते हैं लेकिन सूजी का उपमा बहुत टेस्टी होता है और इसे खाने से पेट भी भर जाता है। उपमा भारत भर में एक बढ़िया सुबह का नास्ता माना जाता है। यह बहुत आसानी से और बहुत कम सामग्री से बनाया जा सकता है। इसके अलावा, सूजी पकाते समय आप इसमें उबली हुई सब्जियाँ जैसे गाजर , आलू टमाटर और हरे मटर मिलाकर उसे पौष्टिक भी बना सकते हैं। सूजी उपमा स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा माना जाता है और इसे खाने से कैलोरीज़ भी नहीं बढ़ती। सामग्री- 1/4 कप तेल 2 सूखी लाल मिर्च 2 चम्मच काजू 1 चम्मच उरद दाल 1 चम्मच चना दाल 1 चम्मच राई 1...