केसरी जलेबी...!!

केसरी जलेबी जलेबी एक ऐसी मिठाई है जो भारत में काफी मशहूर है। सर्दियों के मौसम में खाने के बाद अगर गर्मागर्म जलेबी मिल जाए तो बस मजा ही आ जाता है। जलेबी केसरी या पीले रंग की एक पारंपरिक मिठाई है जिसे दशहरा, दिवाली या अन्य खास अवसरों पर भारतीय घरों में बनाया जाता है। यह खाने में कुरकुरी होती है जिसकी वजह से सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी चाव से खाते हैं। आमतौर पर तो जलेबी सादी ही बनाई व पसंद की जाती है, पर पनीर या खोया जलेबी को भी लोग बडे चाव से खाते हैं। जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई हैं। मैदे और दही को मिलाकर एक घोल तैयार किया जाता है इसमें खमीर उठने के बाद ही इससे जलेबी बनाई जाती है। जलेबी को फ्राई करने के बाद चाशनी में डिबोया जाता है। आवश्यक सामग्री 1/2 कप मैदा 1/4 कप दही (फ्राई करने के लिए) तेल या घी जिसके बीच में छेद हुआ हो कपड़ा 1 कप चीनी 1 कप पानी 1/2 टी स्पून केसर एक बाउल में मैदा लें उसमें देढ कप पानी डालें और अपने हाथ से आधा घन्टा फेंटे। घोल में एक भी गुठली नहीं होनी चाहिये। बाउल को ढक दें और बीस घन्टे तक एक गरम जगह पर ...